लॉगिन

छिंदवाड़ा में नहीं बचाई जा सकती कुएं में दबे 3 मजदूरों की जान, परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा

Madhya Pradesh January 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छिंदवाड़ा में नहीं बचाई जा सकती कुएं में दबे 3 मजदूरों की जान, परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा

छिंदवाड़ा में नहीं बचाई जा सकती कुएं में दबे 3 मजदूरों की जान, परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा

छिंदवाड़ा। करीब 22 घंटे चलाए रेस्क्यू के बाद भी निर्माणाधीन कुंए में गिरे मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। सीएम मोहन यादव ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। और स्वजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया है।

जिले के ग्राम खूनाझिरखुर्द में एक निजी जमीन पर मंगलवार शाम को पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसक गई थी, जिसमें 6 मजदूर फंस गए थे 3 को तो सुरक्षित निकल लिए गया लेकिन 3 लोगों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची थी

यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गहराई में काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि, सभी प्रयासों के बावजूद मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।

आर्थिक सहायता दी जाएगी

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। यह हादसा क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और काम के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी की ओर इशारा करता है। प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की उम्मीद की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds