नई दिल्ली : देशभर में आजादी का पर्व 15 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया गया। दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10वीं बार तिरंगा फहराया। इसके अलावा 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने जिस ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी, उसका समापन भी किया। इस बार जब लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी तिरंगा झंडा फहराएंगे तो दो महिला सैन्य अधिकारी मेजर निकिता नायर और मेजर जैस्मीन कौर उनकी सहायता की।
#WATCH वाइब्रेंट बॉर्डर गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने वह मानसिकता बदल दी। वह देश का आखिरी गांव नहीं हैं। आप सीमा पर जो देख सकते हैं वह मेरे देश का पहला गांव है…मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान हैं। वे यहां लाल किले पर… pic.twitter.com/QpW08iQnNu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
3 बुराइयों से लड़ने की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तो देश एक विकसित भारत होगा। मैं यह बात अपने देश की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कहता हूं…लेकिन समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है – भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण। आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए।
25 हजार जन औषधि केंद्र
जन औषधि केन्द्रों ने देश के सीनियर सिटीजन को, देश के मध्यमवर्गीय परिवार को एक नई ताकत दी है। इसकी सफलता को देखते हुए अब देश में 10 हजार जन औषधि केन्द्र से बढ़ाकर 25 हजार जन औषधि केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है। विश्वभर में भारत के सामर्थ्य के प्रति एक नया विश्वास पैदा हुआ है। आज भारत की विविधता को दुनिया अचंभे से देख रही है, जिस कारण भारत का आकर्षण बढ़ा है।
कार्यक्रम में 600 गांवों के प्रधान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट बॉर्डर गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने वह मानसिकता बदल दी। वह देश का आखिरी गांव नहीं हैं। आप सीमा पर जो देख सकते हैं वह मेरे देश का पहला गांव है…मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान हैं। वे यहां लाल किले पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए हैं।
महिला नेतृत्व
देश जब आर्थिक रूप से समृद्ध होता है तो सिर्फ तिजोरी नहीं भरती है। देश का सामर्थ्य बढ़ता है, देशवासियों का सामर्थ्य बढ़ता है। पीएम मोदी ने कहा कि एक चीज जो देश को आगे ले जाएगी वह है महिला नेतृत्व वाला विकास। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि नागरिक उड्डयन में सबसे ज्यादा पायलट भारत में हैं। चंद्रयान मिशन का नेतृत्व महिला वैज्ञानिक कर रही हैं। जी-20 देश भी महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को पहचान रहे हैं।
किसानों का जिक्र
हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए हैं। हर घर में शुद्ध पानी पहुंचे, हमने जल जीवन मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं! हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत हमने 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि गरीब को दवाई मिले, उनका अच्छे से इलाज हो। हमने पशुधन को बचाने के लिए करीब-करीब 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाये हैं!
युवा शक्ति पर मेरा भरोसा
पीएम मोदी ने कहा कि युवा शक्ति पर मेरा भरोसा है, युवा शक्ति में सामर्थ्य है और हमारी नीतियां भी उसी युवा सामर्थ्य को और बल देने के लिए हैं। हमारे देश के युवाओं ने दुनिया के पहले 3 startup ecosystem में भारत को स्थान दिला दिया है। आज भारत के इस सामर्थ्य को देखकर विश्व के युवाओं को आश्चर्य हो रहा है।