लॉगिन

झारखंड में शराब घोटाला : साजिश रायपुर में रचने का आरोप, पूर्व आईएएस समेत 7 लोगों पर ऍफ़आईआर

Chhattisgarh September 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
झारखंड में शराब घोटाला : साजिश रायपुर में रचने का आरोप, पूर्व आईएएस समेत 7 लोगों पर ऍफ़आईआर

झारखंड में शराब घोटाला : साजिश रायपुर में रचने का आरोप, पूर्व आईएएस समेत 7 लोगों पर ऍफ़आईआर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में बड़े पैमाने पर शराब घोटाला होने का आरोप है। झारखंड के अफसरों की शिकायत पर ईओडब्लू ने पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह, झारखंड को दो अफसर सहित सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने यह अपराध एक सप्ताह पूर्व दर्ज किया है। ईओडब्लू में झारखंड शराब घोटाले को लेकर जो अपराध दर्ज है, उसके मुताबिक दिसंबर 2022 में झारखंड की शराब नीति टेंडर में बदलाव किया गया है।

नीति में बदलाव करने अनवर ढेबर के घर में बैठक करने का आरोप है। बैठक में पूर्व आईएएस टूटेजा, अरविंद सिंह तथा एपी त्रिपाठी तथा झारखंड के आबकारी अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आई है। नीति में बदलाव करने का उद्देश्य सुमित कंपनी को फायदा दिलाना बताया जा रहा है। शराब नीति में बदलाव करने से झारखंड सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में नकली होलोग्राम

सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाला करने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भी बड़े पैमाने पर नकली होलोग्राम का उपयोग किया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds