लॉगिन

CG लाइनमैन की करंट लगने से मौत : बिजली के खंभे पर चढ़कर कर रहा था काम, बिना सूचना पॉवर ऑन करने से हुआ हादसा

Chhattisgarh October 15, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG लाइनमैन की करंट लगने से मौत : बिजली के खंभे पर चढ़कर कर रहा था काम, बिना सूचना पॉवर ऑन करने से हुआ हादसा

CG लाइनमैन की करंट लगने से मौत : बिजली के खंभे पर चढ़कर कर रहा था काम, बिना सूचना पॉवर ऑन करने से हुआ हादसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीएसईबी विभाग के लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारी सब स्टेशन में खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। लाइनमैन दिलीप जंघेल लाइन बंदकर करके सुधार काम कर रहा था। बिना सूचना के लाइन चालू करने से  काम कर रहे लाइनमैन को करंट लगने से नीचे गिरने पर मौत हो गई।

दरअसल यह पूरी घटना टिकरापारा थाना इलाके का है जहां पर मठपुरैना लाइनमैन सब स्टेशन के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी बीच किसी ने बिना जानकारी दिए पॉवर ऑन कर दिया। जिसके कारण करंट लगने से मौके पर कर्मचारी की मौत हो गई। बिना एई के अनुमति के पॉवर ऑन नहीं  किया जाता है।

परिजनों ने की ऍफ़आईआर की मांग 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मृतक लाइनमैन के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने एई प्रवीण वर्मा के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds