लॉगिन

पुल पर छोड़ा बाइक और नदी में बहने की बनाई कहानी, पिता की मदद के लिए कर दिया बड़े अपराध को अंजाम

Chhattisgarh August 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुल पर छोड़ा बाइक और नदी में बहने की बनाई कहानी, पिता की मदद के लिए कर दिया बड़े अपराध को अंजाम

पुल पर छोड़ा बाइक और नदी में बहने की बनाई कहानी, पिता की मदद के लिए कर दिया बड़े अपराध को अंजाम

जांजगीर चांपा : जिला पुलिस ने स्वयं की मौत की साजिश रचने वाले युवक की झूठी साजिश का पर्दाफाश किया है. युवक को बिलासपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक कौशल श्रीवास के पिता पर लाखों रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने स्वयं की मौत का खतरनाक प्लान तैयार किया और शिवनाथ नदी पर बने पैसर पूल पर अपना बाईक और अन्य सामान छोड़कर भाग गया था.

नदी में बहने की थी आशंका

परिजनों और पुलिस ने युवक के नदी में बहने की अनहोनी मान कर उसकी तलाशी कर दी थी. इसी बीच युवक ने अपने मित्रों को सोशल मीडिया पर मैसेज कर अपनी सलामती का संदेश दिया था. इसके साथ ही युवक कौशल श्रीवास किसी अन्य व्यक्ति के फोन से कॉल कर अपने परिजनों को अपने सुरक्षित होने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद और बिलासपुर RPF की मदद से युवक को बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र से बरामद कर पूछताछ किया.

पूछताछ में युवक ने बताई सच्चाई

पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता के ऊपर काफी ज्यादा कर्ज है और उसके पिता कर्ज से परेशान थे. कर्ज की राशि चुकाने के बीमा राशि की आवश्यकता थी, इसलिए इस तरह की साजिश रची थी. युवक कौशल श्रीवास के नदी में बहने की अंदेशा को देखते हुए बड़े स्तर पर खोजबीन की जा रही थी और खोजने के लिए गोताखोर की मदद ली जा रही थी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds