लॉगिन

आप से भाजपा मे शामिल हुए कोमल उपेंडी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Chhattisgarh September 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आप से भाजपा मे शामिल हुए कोमल उपेंडी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

आप से भाजपा मे शामिल हुए कोमल उपेंडी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल के बीच कोमल उपेंडी ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह को भेज दिया है।

कोमल उपेंडी की राजनीतिक पृष्ठभूमि आम आदमी पार्टी से जुड़ी रही है। वह AAP के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2024 में आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया था। अब भाजपा में करीब दो साल के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी अलग होने का फैसला लिया है।

फिलहाल कोमल उपेंडी ने भाजपा से इस्तीफा देने की वजह सार्वजनिक नहीं की है। उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds