लॉगिन

CG : बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल का सरगना गिरफ्तार, पूर्व विधायक के करीबी शिरीष पांडे को पुलिस ने रायपुर में धर दबोचा

Chhattisgarh August 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल का सरगना गिरफ्तार, पूर्व विधायक के करीबी शिरीष पांडे को पुलिस ने रायपुर में धर दबोचा

CG : बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल का सरगना गिरफ्तार, पूर्व विधायक के करीबी शिरीष पांडे को पुलिस ने रायपुर में धर दबोचा

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के सरगना शिरीष पांडे को सायबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जहां शिरीष पांडेय को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। काफी दिनों वह फरार था, जिसे पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

शिरीष पांडे की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी और वह लगातार पुलिस को चकमा देकर छुप रहा था। कुछ दिनों पूर्व उसके सरेंडर करने की खबर भी आई थी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान उठने लगे थे। क्योंकि, सैक्स स्कैंडल में कुछ पुलिस कर्मियों के भी लिप्त होने की बात निकलकर सामने आई थी। इस मामले के जानकार बताते हैं कि, इस सैक्स स्कैंडल का मास्टर माइंड शिरीष पांडे को पूर्व विधायक का खासमखास बताते हैं। जिसका वह फायदा उठा रहा था। उसके पकड़े जाने से मामले में शामिल जनप्रतिनिधियों के साथ और दूसरे सफेदपोशों के भी नाम सामने आ सकते हैं।

एसपी ने दिया था जल्द पकड़े जाने का आश्वाशन 

इसी बीच पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भरोसा दिलाया था कि, आरोपियों की तलाश की जा रही है और इसमें जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद से सायबर पुलिस की टीम लगातार नजर रखी थी और मौका मिलते ही उसे पकड़ लिया गया।

पांच गिरफ्तार अब भी दो फरार 

आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस ने इसमें संलिप्त पांच लोगों की गिरफ्तारी पहले कर चुकी है। जिन्होंने पुलिस को घटना से संबंधित जानकारी दी है। उन्हें जेल भी भेजा गया था। जहां उन्हें जमानत मिल गई लेकिन अब इसके दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds