Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान और फैसल शेख के बाद पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, रोहित शेट्टी संग दिखाया स्वैग

मुंबई : खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स नए सीजन को एंटरटेनिंग बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पॉपुलर कंटेस्टेंट और डरा देने वाले स्टंट पहले ही शो में चर्चा बटोर रहे हैं। वहीं , हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में तीन पुराने कंटेस्टेंट्स के एंट्री की खबर सामने आई थी। अब केकेके 13 में उनके पहुंचने की अपडेट सामने आई है।
खतरों के खिलाडी 13 में फैसल शेख, हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। कुछ दिनों पहले हिना खान और फैसल शेख ने खुद ही केकेके 13 में शामिल होने की अपडेट दी थी। वहीं, अब दिव्यांका त्रिपाठी के पहुंचने की भी जानकारी आई है।
केकेके 13 में हुई नई एंट्री
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी 13 की अपडेट शेयर की है। एक्ट्रेस ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने केकेके 13 में खुद के शामिल होने का भी एलान कर दिया है।
रोहित और दिव्यांका का स्वैग
दिव्यांका त्रिपाठी ने रोहित शेट्टी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें एक्ट्रेस अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आईं। पोस्ट के कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा, “बॉस के साथ, जो एक्शन के साथ लीड करते हैं ना कि पोजीशन के साथ।”
शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स
खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी और फिल्म से जुड़े 14 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। शो की शूटिंग फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। केकेके 13 में अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मौफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स ने हिस्सा लिया है। शो के प्रीमियर की बात करें तो ये 15 जुलाई के आसपास शुरू हो सकता है।