लॉगिन

खैरागढ़ पालिकाध्यक्ष की कार पलटी: दुर्ग रोड पर हुआ हादसा, ड्राइवर की मौके पर मौत

Chhattisgarh May 24, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
खैरागढ़ पालिकाध्यक्ष की कार पलटी: दुर्ग रोड पर हुआ हादसा, ड्राइवर की मौके पर मौत

खैरागढ़ पालिकाध्यक्ष की कार पलटी: दुर्ग रोड पर हुआ हादसा, ड्राइवर की मौके पर मौत

खैरागढ़। खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष की भतीजी को रायपुर छोड़ने के बाद उनका ड्राइवर, ग्राम सहसपुर निवासी सुनील सिंह (उम्र 32 वर्ष), महेंद्रा एक्सयूवी कार (क्रमांक CG 08 AU 7935) से खैरागढ़ लौट रहा था। रायपुर से खैरागढ़ लौटते समय ड्राइवर कुम्हारी में जाम में फंस गया था, जो बाद में सुबह करीब 4 बजे खुला। जाम खुलने के बाद, जैसे ही वह दुर्ग-खैरागढ़ मार्ग के ग्राम सेवती के पास पहुंचे, कार की गति तेज होने के कारण सुनील गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सके, और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटनास्थल पर ही हो गई दर्दनाक मौत:

इस हादसे में सुनील की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत नगपुरा पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद शव को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगपुरा पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने से हादसा काफी भीषण था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना से खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परिवार में शोक की लहर है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds