कवात्रा ने कहा- भारत और श्रीलंका चीन के खिलाफ मिलकर करेंगे मुकाबला, बताया IOR सिक्योरिटी का पूरा रोडमैप

नई दिल्ली : भारत दौरे पर पहुंचे श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने मीटिंग को लेकर पूरी जानकारी सांझा की।  विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका की चुनौतियां एक जैसी है। क्वात्रा ने भारत और श्रीलंका के बीच सुरक्षा हितों और हिंद महासागर में चीन की उपस्थिति के बारे में सवाल पर कहा कि दोनों देशों की चुनौतियां समान है।

उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र में हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वे कई तरह से साझा चुनौतियां हैं और दोनों पक्ष स्वाभाविक रूप से डेवलपमेंट को मॉनिटर करना जारी रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देश उन मुद्दों पर बारीकी से परामर्श करेंगे, जिनका दोनों देशों की सुरक्षा और विशेष रूप से भारत की सुरक्षा और संवेदनशीलता पर असर पड़ता है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा कि पड़ोसी पहले नीति के तहत, दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एक श्रृंखला को भी अंतिम रूप दिया। क्वात्रा ने बताया कि दोनों पक्ष त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म को डेवलप करने पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा को फिर से शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds