कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ अगले साल इस दिन होगी रिलीज, एक्टर ने जारी किया पोस्टर

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दे रहे हैं। ‘भूल भुलैया 2’ के बाद से वह इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अब वो एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। इंडस्ट्री के तीन पॉवरहाउस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने हाथ मिलाया है। तीनों 14 जून 2024 को ईद उल-अज़हा के अवसर पर फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। खुद एक्टर ने इस बात का ऐलान किया है।

दरअसल, अगले साल एक बड़ी कैनवास फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तीनों पूरी तरह से तैयार हैं। निर्माता-अभिनेता और निर्देशक की यह शानदार तिकड़ी, जिसमें साजिद नाडियाडवाला, कार्तिक आर्यन और कबीर खान शामिल हैं। वो एक विशाल मनोरंजन फिल्म लाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक खिलाड़ी की रियल लाइफ पर बेस्ड है। इसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शाया गया है। फिल्म के साथ, दर्शक कार्तिक को एक रियल लाइफ की कहानी पर आधारित फिल्म करते देखेंगे, जिसमें वह लीड चंदू का किरदार निभाएंगे।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म

यह मेगा प्रोजेक्ट साजिद और कबीर को एक बार फिर साथ लाएगा। साथ ही फिल्म कार्तिक और कबीर के पहले कोलैबोरेशन को भी दिखाएगी। इस मूवी को लेकर दर्शक पहले से ही एक्साइटेड थे। मगर अब नाम और एक पोस्टर से उनकी एक्साइटमेंट में और चार-चांद लग गए हैं। साजिद नाडियाडवाला और कार्तिक आर्यन ने हाल ही में ‘सत्यप्रेम की कथा’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म को सभी एज ग्रुप के लोगों से दिल खोलकर प्यार मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds