लॉगिन

Karan Johar: कंगना रनोट के आरोप के बाद करण जौहर ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, कहा- ‘मुंह बंद रखना एक कला है’

BOLLYWOOD April 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Karan Johar: कंगना रनोट के आरोप के बाद करण जौहर ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, कहा- ‘मुंह बंद रखना एक कला है’

Karan Johar: कंगना रनोट के आरोप के बाद करण जौहर ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, कहा- ‘मुंह बंद रखना एक कला है’

मुंबई : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने के कारण के खुलासे के बाद करण जौहर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उनपर प्रियंका को बैन करने का आरोप लगाया। इसी बहती गंगा में अन्य सेलेब्स ने भी हाथ धोना सही समझा, और बिना नाम लिए अमाल मलिक व शेखर सुमन ने बॉलीवुड गैंग का खुलासा किया। हाल ही में करण जौहर ने कुछ ऐसे पोस्ट किए, जिसे यूजर्स ने कंगना से जोड़ कर देखा है।

पार्टी के बाद आया करण जौहर का ट्वीट

‘सिटाडेल’ एक्ट्रेस ने जब से बॉलीवुड में उनके साथ हुए भेदभाव का खुलासा किया, तब से ही करण जौहर हमेशा की तरह यूजर्स के निशाने पर आ गए। मगर हाल ही में मुकेश अंबानी की पार्टी में जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी मुलाकात हुई, तो उनपर लगे आरोप खारिज होते नजर आए। दोनों को ही नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन समारोह में गर्मजोशी के साथ मुलाकात करते देखा गया।

प्रियंका और करण का वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए। वहीं, पार्टी के बाद करण जौहर ने कुछ ऐसे पोस्ट किए, जिन्हें लोग सीधे तौर पर कंगना रनोट से जोड़ कर देख रहे हैं।

करण जौहर ने किए ऐसे पोस्ट

शनिवार सुबह करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किए। एक में उन्होंने लिखा, ‘इंस्टाग्राम टॉक्सिक लवर की तरह है…जो आप पर नजर रखता है, अटेंशन की मांग करता है, आपसे उलझने का प्रयास करता है और बदले में फिटनेस, फैशन और फूड पर ताने मारता है। क्या आप इससे अलग हो सकते हैं? क्या आपमें इतनी हिम्मत है। यह कोई लवर नहीं, बल्कि हेटर है।’

इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मुंह बंद रखना एक कला है…इसके लिए पेरेंटिंग के इंस्टीट्यूट में वर्षों की ट्रेनिंग चाहिए होती है।’

क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले कहा कि उन्हें हिंदी सिनेमा में साइडलाइन किया जाने लगा था। उन्हें काम नहीं मिल रहा था। वह बॉलीवुड में होने वाली राजनीति से परेशान हो चुकी थीं, इसलिए उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ हॉलीवुड का रुख किया। प्रियंका के इस बयान के बयान के बाद कंगना रनोट ने खुलासा किया कि वह करण जौहर थे, जिन्होंने एक्ट्रेस को बैन कर दिया था, और प्रियंका मुंबई छोड़ने के लिए मजबूर हो गई थीं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds