लॉगिन

CG से देवघर जा रहे कांवड़ियों का कौशाम्बी में एक्सीडेंट, 3 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh August 16, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG से देवघर जा रहे कांवड़ियों का कौशाम्बी में एक्सीडेंट, 3 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

CG से देवघर जा रहे कांवड़ियों का कौशाम्बी में एक्सीडेंट, 3 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिलान्तर्गत सैनी थाना के गुलामीपुर के पास कांवड़ियों से भरी बोलेरो पिकअप खड़ी ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 18 कांवड़ियां गंभीर रूप से जख़्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि पिकअप में 21 कांवड़िएं सवार थे.

सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि ये सभी कांवड़िए छत्तीसगढ़ से देवघर दर्शन कर घर जा रहे थे. इसी बीच सुबह करीब 5 बजे ये हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही DM, SP, ASP, SDM, CO मौके पर पहुंच गए हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds