कामी रीता ने 27वीं बार फतह किया एवरेस्ट, 29032 फुट ऊंचाई पर पहुंच अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

काठमांडू : नेपाल के शेरपा कामी रीता (53) ने बुधवार को 27वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी (29,032 फुट) पर पहुंचकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पर्यटन विभाग के अधिकारी बिग्यान कोइराला ने इसकी पुष्टि की है।

वह एक विदेशी साथी के साथ सुबह 8.30 बजे शिखर पर पहुंचे। कामी रीता शेरपा पहली बार 1994 में 8,848 मीटर (29,029 फुट) शिखर पर पहुंचे थे। इसके बाद से उन्होंने लगभग हर साल एवरेस्ट की चढ़ाई की है। एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं।

हिंद महासागर में चीनी नौका डूबी, 39 क्रू सदस्य लापता

हिंद महासागर के मध्य भाग में चीन की मछली पकड़ने वाली एक नौका के डूबने से उसमें सवार चालक दल के 39 सदस्य लापता हो गए हैं। चालक दल के सदस्यों में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के 5 लोग शामिल हैं। लापताओं की तलाश जारी है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग व पीएम ली क्विंग ने उनकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास का आदेश दिया है। शी ने घटना के बाद संबंधित विभागों को तत्काल आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds