प्रभास-दीपिका पादुकोण की ‘प्रोजेक्ट के’ में होंगे कमल हासन, अमिताभ बच्चन ने किया स्वागत

मुंबई : फिल्ममेकर नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। देखने लायक सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी लीड रोल्स में हैं। ये तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक वैजयंती मूवीज द्वारा बनाई गई है। अब नए अपडेट में पता चला है कि कमल हासन ने फिल्म में आने और एक खास रोल करने का फैसला किया है। कमल हासन के ‘प्रोजेक्ट के’ में शामिल होने से यह अब तक की सबसे बड़ी कास्टिंग कूप वाली फिल्म बन गई है। अमिताभ ने वीडियो शेयर कर कमल का स्वागत किया है।

इसकी पुष्टि करते हुए Kamal Haasan ने एक ऑफिशल बयान में कहा, ’50 साल पहले जब मैं डांस असिस्टेंट और असिस्टेंट डायरेक्टर था, तब प्रोडक्शन सेक्टर में अश्विनी दत्त का नाम छाया हुआ था। हम दोनों 50 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। हमारी अगली पीढ़ी का एक शानदार निर्देशक इस पद पर है। मेरे सह कलाकार प्रभास और दीपिका भी उसी पीढ़ी में से हैं। मैं अमित जी के साथ पहले भी काम कर चुका हूं। फिर भी हर बार यह पहली बार जैसा ही लगता है। अमित जी अपने आप को नया रूप देते रहते हैं। मैं Project K का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी

कमल हासन के फिल्म में आने के बारे में अस्वनी दत्त ने कहा, ‘मेरे करियर के सबसे लंबे समय तक कमल हासन के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा एक सपना था। ‘प्रोजेक्ट के’ के साथ अब यह एक सपना सच होने जैसा है। किसी भी निर्माता के लिए दो दिग्गज कमल हासन और अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक महान पल है। यह मेरे करियर के 50वें वर्ष में मेरे लिए एक आशीर्वाद है।’

‘प्रोजेक्ट के’ रिलीज डेट

‘प्रोजेक्ट के’ एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर वैजयंती मूवीज ने बनाई है, जिसने फिल्म निर्माण के इतिहास में अपने पचास गौरवशाली साल पूरे किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds