लॉगिन

कलयुगी बेटे ने माँ पर किया जानलेवा हमला, घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Chhattisgarh August 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कलयुगी बेटे ने माँ पर किया जानलेवा हमला, घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

कलयुगी बेटे ने माँ पर किया जानलेवा हमला, घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बिलासपुर। मां से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बंटवारे को लेकर बेटे ने मां से गाली-गलौच करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी से हमला किया था. घटना सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव की है. बेटे की पिटाई से गंभीर रूप से घायल उर्मिला बाई सूर्यवंशी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नारायण प्रसाद खरे भाग निकला था, जिसे पुलिस ने कलेक्टर परिसर से घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

यातायात पुलिस ने 831 चालकों के लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव भेजा है. बीते दो महीने में नशे और हादसों में दोषी पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है. अब तक जिले में 1000 से ज्यादा लाइसेंस तीन से छह माह के लिए तो कुछ मामलों में लाइसेंस आजीवन भी रद्द किए गए हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds