लॉगिन

Kai Po Che 10 Years: सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म ने पूरे किये 10 साल, भावुक हुए निर्देशक अभिषेक कपूर

BOLLYWOOD February 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Kai Po Che 10 Years: सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म ने पूरे किये 10 साल, भावुक हुए निर्देशक अभिषेक कपूर

Kai Po Che 10 Years: सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म ने पूरे किये 10 साल, भावुक हुए निर्देशक अभिषेक कपूर

नई दिल्ली : 2023 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 साल पूरे हो जाएंगे। उनकी यादें फैंस के जहन में बसी हुई हैं। वहीं, उनके साथ काम करने वाले कलाकार और निर्देशक भी उन्हें याद कर अक्सर भावुक हो जाते हैं। 22 फरवरी को सुशांत की पहली फिल्म काय पो चे की रिलीज को 10 साल पूरे हो गये।

इस अहम पड़ाव पर निर्देशिक अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया में एक लम्बा नोट लिखकर इस फिल्म से जुड़े कलाकारों को याद किया है। काय पो चे हिंदी सिनेमा की सफल और चर्चित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म ने टीवी से बड़े पर्दे पर पहुंचे सुशांत के करियर को एक ठोस शुरुआत दी थी। उनके अभिनय की खूब सराहना हुई।

फिल्म में सुशांत के अलावा राजकुमार राव और अमित साध भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे। सभी को याद करते हुए अभिषेक ने लिखा- जब कोई फिल्म एक दशक पूरा कर लेती है और लोगों के दिलों में जगह बना लेती है तो इसे क्लासिक कहा जाता है।

डायनाइट थी सुशांत, अमित, राजकुमार की तिकड़ी

अभिषेक आगे लिखते हैं- मैं खुशकिस्मत रहा कि 3 बेहतरीन कलाकारों सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध के साथ काम करने का मौका मिला था। यह तीनों साथ में बिल्कुल डायनामाइट थे, जिन्हें मानव कौल सरीखे थेस्पियन का साथ मिला। यह धमाके की रेसिपी है।

अभिषेक ने फिल्म की फीमेल लीड अमृता पुरी, क्रू और लेखकों पुबाली चौधरी का शुक्रिया अदा किया। फिल्म चेतन भगत के नॉवल 3 मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ का अडेप्टेशन थी। इसके साथ शेयर की गयी तस्वीरों में अभिषेक सुशांत, अमित और राजकुमार के साथ नजर आ रहे हैं।

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुआ प्रीमियर

अभिषेक ने बताया कि इस फिल्म को पर्दे तक लाने में उन्हें चार साल का वक्त लगा था। तीन नये चेहरों के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा। इस फिल्म का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था और फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। अभिषेक इस फिल्म को समय से आगे की कहानी मानते हैं। इसीलिए ये आज भी दर्शकों के दिलो में मौजूद है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds