Site icon khabriram

बस 1 दिन का इंतजार, फिर इन 3 राशियों का भाग्य होगा प्रबल, मिलेगा छप्पर फाड़कर पैसा

सूर्य और बुध की युति से बनने वाले बुधादित्‍य राजयोग को बहुत शुभदायी माना गया है। ज्योतिष पदम भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा बताते हैं कि सूर्य हर महीने गोचर करते हैं। इस महीने सूर्य 16 मार्च 2023 को गोचर करेंगे और मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध भी गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह मीन राशि में सूर्य और बुध की युति बुधादित्‍य योग बनाएगी और सभी 12 राशि वालों के जीवन पर असर डालेगी। वहीं 3 राशि वालों के लिए तो यह बुधादित्‍य योग बहुत ही शुभ फल देगा

वृश्चिक राशि

मीन राशि में सूर्य और बुध की युति से बन रहा बुधादित्‍य राजयोग वृश्चिक राशि वालों को बहुत लाभ देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। आय बढ़ेगी। प्रेम विवाह हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। सफलता मिलने के बड़े योग हैं। लव लाइफ अच्‍छी रहेगी। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभकारी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आप पूरी मजबूती से अपनी बात दूसरों के सामने रख पाएंगे।

धनु राशि

बुधादित्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को शुभ फल देगा। जीवन में सभी सुख मिलेंगे। वाहन-प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्‍यापार में तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं। नई नौकरी मिलने के योग हैं। मनचाहा बदलाव हो सकता है। माता के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। कुछ नया करने की चाहत जागेगी। कमाई अच्छी होगी। कर्ज का दबाव कम होगा। संतान पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मीन राशि

सूर्य और बुध युति से मीन राशि में ही बुधादित्य राजयोग बन रहा है, जिसका सबसे ज्‍यादा असर मीन राशि वालों पर ही होगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप सटीक निर्णय ले पाएंगे. तरक्‍की मिलेगी. जीवनसाथी से अच्‍छी पटेगी. चूंकि आप पर शनि की साढ़े साती चल रही है इसलिए सेहत का ध्‍यान रखें। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्या का अंत होगा। पुराने सारे विवाद समाप्त हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस को आगे बढ़ाएगी।

Exit mobile version