दुर्ग : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस के प्रत्याशी दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इसी बीच जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी पाटन से नामांकन भरकर सनसनी फैला दिया है, यहां से सीएम भूपेश बघेल ने भी नामांकन दाखिल किया है, वहीं पाटन से नामांकन भरने के लिए अमित जोगी के साथ 6 प्रत्याशी पहुंचे हैं। दरअसल, यहां पर त्रिकोनीय चुनाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच अमित जोगी ने कांग्रेस पर जनता के साथ ठगी करने का भी आरोप लगाया है।
जनता चुनाव हारने नहीं देगी- डॉ. रेणु
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी की पत्नि डॉ. रेणु जोगी का चुनाव में मन भावुक हो गया है। क्योंकि बिलासपुर से पहली बार अजित जोगी साहब के बगैर चुनाव लड़ने का उन्हें दुख है। उन्होंने कहा कि, स्वर्गीय अजित जोगी की आत्मा और उनकी कृपा मुझे चुनाव के मैदान में हौसला दे रही है। कोटा से एक बार फिर जीत को लेकर मैं बड़ी अस्वस्थ हूं। जनता का प्रेम और आशीर्वाद मुझे जोगी स्वर्गीय जी की कमी महसूस नहीं नहीं दे रहे है। मुझे कोटा विधानसभा से जनता चुनाव हारने नहीं देंगी…|