लॉगिन

जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- मंत्रियों की संपत्ति की जांच के लिए कोर्ट जाएंगे, यह भाजपा नहीं, माफिया की सरकार है

Madhya Pradesh December 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- मंत्रियों की संपत्ति की जांच के लिए कोर्ट जाएंगे, यह भाजपा नहीं, माफिया की सरकार है

जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- मंत्रियों की संपत्ति की जांच के लिए कोर्ट जाएंगे, यह भाजपा नहीं, माफिया की सरकार है

भोपाल : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मंत्रियों की संपत्ति की जांच के लिए न्यायालय में याचिका दायर करेगी. मीडिया से बात करते हुए पटवारी ने कहा कि यह पर्ची की सरकार है. शिवराज सिंह चौहान की झूठी योजनाओं के दम पर चुनाव था. डॉ मोहन यादव सीएम बने. अब पर्ची महंगी हो गई है.

‘सरकार बीजेपी की नहीं माफिया की है’

मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार के एक साल पूरे हो रहा है. ये सरकार बीजेपी की नहीं माफियाओं की सरकार है. यही सच्चाई है. यह पर्ची की सरकार है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की झूठी योजनाओं के दम पर चुनाव था. डॉ. मोहन यादव सीएम बने. अब पर्ची महंगी हो गई है.

पटवारी ने आगे कहा कि कर्ज के नाम पर सरकार राजनीतिक अय्याशी की जा रही है. इससे नीचे का कोई शब्द नहीं है. कर्ज से भी पेट नहीं भरा तो संपत्तियां बेचते हैं. 10 हजार करोड़ की संपति बेची.

धांधली का सोना मंत्रियों का है- पटवारी

हाल ही में भोपाल में हुई रेड के मामले में जीतू पटवारी ने कहा कि धांधली का सोना मंत्रियों का है जो गाड़ियों में लावारिस मिलता है. हाल ही में भोपाल में 52 किलो मिले. 11 करोड़ रुपये कैश मिला. सोने के थाली में सरकार खाना खा रही और किसान डंडे खा रहे हैं. यहां सिपाही ही करोड़पति है.

‘करप्शन का समुद्र बन गया है मध्य प्रदेश’

भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा कि NCERB के आंकड़े कहते हैं जमीन के सबसे ज्यादा घपले मध्य प्रदेश में हैं. धांधली के मामले में मध्य प्रदेश टॉप फाइव में है. मध्य प्रदेश करप्शन का समुद्र बन गया है. सारी नदियां यहीं मिलती हैं. IT की लगातार रेड हो रही है. भोपाल, इंदौर में छपा मारा जा रहा है. RTO का छापा मामला में सबसे छोटी मछ्ली सामने आई.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds