लॉगिन

चुनाव से पहले जेसीसीजे विधायक प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल,ये रही वजह

Chhattisgarh July 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
चुनाव से पहले जेसीसीजे विधायक प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल,ये रही वजह

चुनाव से पहले जेसीसीजे विधायक प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल,ये रही वजह

रायपुर : बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी को अपना त्याग पत्र भेजा है। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से लंबे समय से उनके मतभेद की खबरे आए दिन सुनने को मिल रही थीं। अमित जोगी ने प्रमोद शर्मा को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रमोद शर्मा सदन में विधि-विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए देखे गए थे। बीजेपी के सीनियर नेताओं से बातचीत करते देखा गया था। इसलिए ये कयास लगाया जा रहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जेसीसीजे से इस्तीफा दिए जाने के बाद सियासी गलियारे में चर्चा है कि वो जेसीसीजे के निलंबित विधायक धर्मजीत सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। खबर है कि बीजेपी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ही दोनों नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

जेसीसी ने दी शुभकामनाएं

जेसीसी ने विधायक को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने अधिकारिक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की ओर से बनाई गई एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी जेसीसीजे का सौदा करके महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए लगभग सालभर पहले ही हमें जो भी वैधानिक कार्यवाही करनी थी,वो हम कर चुके हैं।प्रमोद शर्मा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को कथित रूप से भेजा इस्तीफा (जिसकी प्रतिलिपि हमें प्राप्त नहीं है) जोगी जी की पार्टी को बचाने की उपरोक्त कार्यवाही को एक बार फिर से सही साबित करता है। बलौदाबाजार की जनता ने पहले भी जोगी कांग्रेस को खूब प्यार दिया है और आगे भी देती रहेगी। हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds