लॉगिन

Jawan : आगे खिसकी जवान की रिलीज डेट, अब इस तारीख को दे सकती है दस्तक

BOLLYWOOD May 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Jawan : आगे खिसकी जवान की रिलीज डेट, अब इस तारीख को दे सकती है दस्तक

Jawan : आगे खिसकी जवान की रिलीज डेट, अब इस तारीख को दे सकती है दस्तक

मुंबई : इस साल फिल्म ‘पठान’ के जरिए दमदार अंदाज में कमबैक करने वाले शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ को लेकर चर्चा में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मगर, ऐसी संभावना है कि इस फिल्म के लिए शायद दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।

बता दें कि फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं। उनके साथ शाहरुख खान की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज के लिए दो जून की तारीख तय की गई। हालांकि, अब सामने आ रहीं खबरों के मुताबिक रिलीज डेट बदल दी गई है और यह फिल्म दो जून के बाद ही रिलीज होगी।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की ‘जवान’ अब दो जून नहीं, बल्कि 29 जून 2023 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट में हुए बदलाव की इन खबरों की अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अगर यह यह फिल्म 2 जून को रिलीज के लिए तैयार है तो मई के पहले वीक में इसका टीजर, ट्रेलर आ गए होते। साथ ही प्रमोशनल इवेंट भी शुरू हो जाने चाहिए थे। इस बीच फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने भी इस बारे में चुप्पी साध रखी है, जिससे रिलीज डेट में बदलाव की अफवाहों को और हवा मिल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स की नजर अब 29 जून पर टिकी है। इससे फिल्म को बकरी ईद की छुट्टी और फिर वीकेंड का भरपूर फायदा मिल सकता है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। ‘जवान’ के अलावा शाहरुख खान की झोली में फिल्म ‘डंकी’ भी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds