लॉगिन

Javelin: 22 माह बाद फिर होगी नीरज-वेट्टर की भिड़ंत, 13 जून को पावो नूरमी गेम्स में दोनों होंगे आमने-सामने

Sports May 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Javelin: 22 माह बाद फिर होगी नीरज-वेट्टर की भिड़ंत, 13 जून को पावो नूरमी गेम्स में दोनों होंगे आमने-सामने

Javelin: 22 माह बाद फिर होगी नीरज-वेट्टर की भिड़ंत, 13 जून को पावो नूरमी गेम्स में दोनों होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा और वर्तमान में सबसे ज्यादा 97.76 मीटर भाला फेंकने वाले जर्मनी के जोनास वेट्टर 22 माह बाद एक बार फिर आपस में टकराने जा रहे हैं। दोनों जेवेलिन थ्रोअर 13 जून को टुर्कू (फिनलैंड) में होने वाले पावो नूरमी गेम्स में आपस में भिड़ेंगे। नीरज ने बीते वर्ष इन खेलों में 89.30 मीटर भाला फेंककर रजत जीता था। उनकी इस बार कोशिश इस रजत को स्वर्ण में बदलने की होगी।

चार जून को फैनी ब्लैंकर्स गेम्स में उतरेंगे नीरज

वेट्टर को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वह हैरानीजनक तरीके से यहां फाइनल में भी जगह नहीं बना पाए। इसके बाद से वह जेवेलिन थ्रो से दूर हो गए। वह चोटिल बताए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने पावो नूरमी गेम्स में उतरने का फैसला किया है।

नीरज ने पांच मई को दोहा डायमंड लीग का स्वर्ण जीता है। वह चार जून को हेंगोलो (नीदरलैंड) में होने वाले फैनी ब्लैंकर्स कोएन गेम्स में भी खेलेंगे। टुर्कू में नीरज और वेट्टर के अलावा टोक्यो ओलंपिक के रजत विजेता चेक रिपब्लिकर के याकूब वादलेज्चे, त्रिनिदाद टोबैगो के केशर्न वॉल्काट, यूरोपियन चैंपियन जर्मनी के जूलियन वीबर और फिनलैंड के लासी एटेलाटोलो भी खेलने उतरेंगे

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds