लॉगिन

क्या आमिर खान के भांजे इमरान खान ले रहे हैं वाइफ अवंतिका से तलाक? क्रिप्टिक पोस्ट से किया बड़ा इशारा

BOLLYWOOD March 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
क्या आमिर खान के भांजे इमरान खान ले रहे हैं वाइफ अवंतिका से तलाक? क्रिप्टिक पोस्ट से किया बड़ा इशारा

क्या आमिर खान के भांजे इमरान खान ले रहे हैं वाइफ अवंतिका से तलाक? क्रिप्टिक पोस्ट से किया बड़ा इशारा

मुंबई : पूर्व एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले कुछ समय से वाइफ अवंतिका मलिक से अलग रह रहे हैं। दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं। मगर कुछ समय से दोनों के बीच ठीक नहीं चल रहा है। कहा जाता रहा है कि अवंतिका और इमरान अलग अलग भी रह रहे थे। मगर अब दोनों के डिवोर्स की खबरें आने लगी है। दरअसल अवंतिका मलिक ने क्रिप्टिक पोस्ट किया जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरों को कंफर्म माने जाने लगा है। आइए बताते हैं आखिर इमरान की वाइफ ने ऐसा क्या लिख दिया।

अवंतिका मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Miley Cyrus के डांस वीडियो को पोस्ट किया। इस पर उन्होंने उनके गाने को कैप्शन में लिखा- उसके लिए तलाक ही बेस्ट था। ये लिखने के बाद अवंतिका ने ये भी कह दिया कि बस यूं ही कह रही हूं। हालांकि फैंस ने उनके इस पोस्ट को उनकी जिंदगी से जोड़कर देखा और फिर इमरान और अवंतिका (Avantika and Imran) के तलाक की खबरें तैरने लगी।

हालांकि इमरान खान (Imran Khan) और अवंतिका ( Avantika Mailk) की ओर से अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया गया है। न ही उन्होंने एक दूसरे से अलग होने की कोई बात कही है। फिलहाल ये महज कयास ही है। एक यूजर ने तो लिखा- जिंदगी जहर बन जाए उससे अच्छा है कि इंसान अलग हो जाए। वहीं एक ने लिखा कि लगता है अब ये भी अलग होने जा रही हैं। कुछ ने तो लेखा वाशिंगटन का नाम भी ले लिया।

इमरान का जुड़ा लेखा वाशिंगटन के साथ नाम

बता दें साल 2021 में खबरें आई थीं कि इमरान खान का साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट ने दावा किया था कि दोनों एक दूसरे से लंबे समय से बातचीत करते हैं। ऐसे देखते देखते दोनों के कथित अफेयर की खबरें रही हैं।

इमरान खान की लेडी लव!

रिपोर्ट का तो ये भी दावा था कि इमरान ने पाली हिल में एक घर भी किराए पर लिया था जो कि लेडी लव लेखा वाशिंगटन के करीब था। कहते थे कि दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना लग रहता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds