इजरायल के खिलाफ सीरिया में हथियारों का जखीरा जमा कर रहा ईरान, जंग के बीच इजरायली अधिकारी का दावा

यरुशलेम। इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध में कई देश अपना फायदा तलाशने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी बीच, इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को ईरान पर आरोप लगाया कि वह सीरिया में या उसके माध्यम से हथियार तैनात करके दूसरा युद्ध मोर्चा खोलने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि इजरायल ने दक्षिण में गाजा में जवाबी हमला शुरू कर दिया है।
इजरायल ने ईरान पर लगाया आरोप
इजरायल के विदेश मंत्रालय के रणनीतिक मामलों के प्रमुख जोशुआ जर्का ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही, यह भी कहा, “इजरायली ऐसे विकास को रोकने के लिए दृढ़ हैं।”
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सीरिया ने पिछले हफ्ते इजरायल पर दमिश्क और अलेप्पो हवाई अड्डों पर हमले करने का आरोप लगाया था।