International Women’s Day: कॉलेज में दिया गया किक बॉक्सिंग प्रशिक्षण, छात्राओं को सिखाई गई आत्मरक्षा की तकनीक

रायपुर। International Women’s Day: शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर इकाई के तत्वाधान में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने के उद्देश्य से किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आत्म सुरक्षा के तकनीक सिखाये गये।

International Women’s Day: इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल, डॉ प्रकाश कौर सलूजा, साईं सेंटर रायपुर के प्रभारी के सी त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर मौजूद रहे। प्राचार्य ने महिलाओं की उपलब्धि को बताते हुये कहा कि, महिला का कोई दिन नहीं होता हर दिन महिला का होता है। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे विशाल हियाल थे। सभी छात्राओं ने प्रशिक्षण का लाभ लिया और सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मंच संचालन निष्ठा साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds