International Women’s Day: सीएम साय ने प्रदेशभर की महिलाओं को दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, आज जारी होगी महतारी वंदन की राशि

रायपुर।International Women’s Day: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
International Women’s Day: उनकी सहभागिता को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना में विस्तार सहित बजट 2025 में विभिन्न ऐतिहासिक पहल की गई है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं।
International Women’s Day: आपको बता दें आज महिला दिवस के अवसर पर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन की राशि आएगी। भाजपा ने देश में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज देश के सर्वोच्च पद पर भी एक महिला विराजमान हैं। छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में महिला विधायक चुनकर आईं हैं।