International Masters League: रायपुर में मैच शुरू होने से पहले ही सट्टा : टॉस पर ही लगा दोगुना दांव

रायपुर। International Masters League: राजधानी के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में  इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का पहला मैच हुआ। महादेव सट्टा एप के लिए चर्चित छत्तीसगढ़ मास्टर्स लीग में भी अछूता नहीं रह पाया। जहां दर्जनभर एप मास्टर्स लीग में सट्टा खिलाते पाए गए शाम सात बजे टॉस होने से पहले ही दांव लगने शुरू हो गए। इंडिया मास्टर्स बेटिंग करेंगे या वेस्टइंडीज, पर हजार रुपए लगाने पर दो हजार दिया जा रहा था।

International Masters League: मैच शुरू होने के बाद हर रन, चौके या छक्के के लिए सट्टा लगाया गया। इस सट्टेबाजी की पड़ताल की। मुंबई में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत से ही ऑनलाइन सट्टे का बाजार भी गर्म हो गया था। रायपुर में भी ऑनलाइन सट्टेबाजों के साथ-साथ लोकल सट्टेबाज भी लीग मैचों पर दांव लगा रहे हैं। लीग मैच में भारत के क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, और यूसुफ पठान सहित विदेशी देशों के प्रमुख खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। इसके कारण देश में सट्टा बाजार में करोड़ों का कारोबार बढ़ गया है। देश के बड़े सट्टेबाजों की नजरें सीधे इस लीग पर टिकी हुई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds