सेंट्रल जेल में कैदी ने चादर से बनाया फंदा, फिर लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया मृतक किशुन साहू धमधा क्षेत्र के देवरी गांव का रहने वाला था. मृतक विचाराधीन कैदी हत्या के मामले में वर्ष 2024 से जेल में निरुद्ध था पद्मनाभपुर थाने पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

दुर्ग सेंट्रल जेल में कैदी ने लगाई फांसी

मृतक विचाराधीन कैदी किशुन साहू ने जेल के अंदर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था उसका शव बैरक नंबर 20 के शौचालय में फांसी के फंदे पर लटकती मिली. अन्य कैदियों से इस बात की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गई.

विचाराधीन कैदी किशुन साहू ने शौचालय में जाकर बेड सीट के कपड़े का फंदा बनाया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. मृतक की कुछ दिन से उसकी तबियत खराब भी था और जेल में ही उसका उपचार चल रहा था मामले को विवेचना में ले लिया है.

पत्नी की हत्या के मामले जेल में था बंद

19 अप्रैल 2024 को मृतक किशुन साहू और पत्नी कविता साहू के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ. इससे नाराज होकर मृतक किशुन ने जानवर को बांधने वाली रस्सी से उसका गला दबा दिया. जब उसकी मौत हो गई इसके बाद उसने शव को लकड़ी के म्यार से लटका दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।पुलिस ने मृतक किशुन को पत्नी के हत्या के मामले गिरफ्तार का जेल भेज था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds