घुसपैठ की साजिश नाकाम : छत्तीसगढ़ में दाखिल हो रहे थे ओडिशा के नक्सली, जवानों के साथ हुई मुठभेड़

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। ओडिशा के नक्सली नदी पार कर राज्य में घुसपैठ कर रहे थे। जवानों को ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर नक्सलियों के आने की सूचना मिली थी। तड़के सुबह एर्राबोर की सीमा पर ओडिशा पुलिस के जवानों से नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। वहीं इस मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के एक जवान के घायल हुआ है। यह मामला सुकमा की सीमा से सटे ओडिशा के मल्कानगिरी जिले के जिनेलगुड़ा गांव के पास शबरी नदी का है।
मारे गए पांचों नक्सलियों की हुई शिनाख्त
वहीं कांकेर में मुठभेड़ दौरान मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त हुई थी। मारे गए सभी नक्सलियों पर 8- 8 लाख का इनाम घोषित था। वहीं जवानों ने 40 लाख के ईनामी नक्सलियों को ढेर किया था। मुठभेड़ में डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हुए थे। 3 दिनों तक चले मुठभेड़ के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली जंगल और पहाड़ों की आड़ लेकर भाग निकले थे।