इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के आधे घंटे बाद आई खराबी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर करानी पड़ी। बताया जाता है कि उड़ान भरने के बाद ही विमान में फॉल्स अलार्म के संकेत आने लगे। सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान निरस्त कर दी गई।
सुबह 7:15 बजे कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दरअसल, मंगलवार को सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर इंदौर से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई। फिर फ्लाइट की इंदौर में सुबह 7:15 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में अचानक एक जोर का झटका महसूस हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की।