लॉगिन

भारतीय मूल के ड्राइवर ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी को पैपराजी से बचाया, 10 मिनट तक उनकी कार में बैठे रहे कपल

World May 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भारतीय मूल के ड्राइवर ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी को पैपराजी से बचाया, 10 मिनट तक उनकी कार में बैठे रहे कपल

भारतीय मूल के ड्राइवर ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी को पैपराजी से बचाया, 10 मिनट तक उनकी कार में बैठे रहे कपल

न्यूयॉर्क : ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की कार का न्यूयार्क में दो घंटे से अधिक समय तक पैपराजी ने पीछा किया। इसके चलते उनकी कार कई कारों और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारने से बची थी। वहीं, इस घटना के बाद भारतीय मूल के कैब ड्राइवर ने हैरी को अपनी कैब में लिफ्ट दी। न्यूयॉर्क शहर के एक कैब ड्राइवर सुखचरन सिंह ने प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल को पैपराजी द्वारा पीछा किए जाने के तुरंत बाद लगभग 10 मिनट तक गाड़ी में बिठाया।

प्रिंस और उनकी पत्नी घबरा गई थी

भारतीय मूल के ड्राइवर ने बताया कि इस घटना से दोनों स्पष्ट रूप से घबराए हुए थे। वह उन्हें मिडटाउन मैनहट्टन में एक स्थानीय पुलिस परिसर में ले गया और वहां कुछ देर तक उन्हें सुरक्षित रखा, जिससे पैपराजी से बचा जा सके। नौसेना की नीली शर्ट पहने और क्वींस में अपने परिवार के घर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने पूरी घटना की जानकारी दी।

दो घंटों तक पीछे लगे रहे पैपराजी

सिंह ने कहा कि मैं 67वीं स्ट्रीट पर था तब ही प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी अचानक मेरी कैब में आ कर बैठे थे, लेकिन पैपराजी लगातार उनका पीछा करने में लगे हुए थे। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि प्रिंस और उनकी पत्नी का पैपराजी ने दो घंटों तक लगातार पीछा किया। उन्होंने बताया कि एमएस फाउंडेशन वीमेन ऑफ विजन अवार्ड्स में भाग लेने के बाद पैपराजी ने उनका पीछा किया था। हालांकि, कम से कम 10 मिनट के लिए वे सुखचरन सिंह की कार में रहे थे।

पैपराजी द्वारा पीछा करने में मारी गई थीं उनकी मां

दरअसल, प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की कार का मंगलवार रात (16 मई) अमेरिका के न्यूयॉर्क में दो घंटे से ज्यादा समय तक खतरनाक तरीके से पीछा किया गया। ससेक्स के ड्यूक हैरी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी को बताया कि ये खतरनाक साबित हो सकता था। कार में मेगन की मां डोरिया भी थीं। बता दें कि किंग चार्ल्स के ब्रिटेन के राजा के तौर पर राज्याभिषेक के बाद हैरी और मेगन पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। प्रिंस हैरी की मां, प्रिंसेस डायना, 1997 में पेरिस में पैपराजी के पीछा किए जाने के दौरान एक कार एक्सीडेंट में मारी गई थीं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds