लॉगिन

मेक्सिको में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

World August 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
मेक्सिको में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

मेक्सिको में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

मेक्सिको :  मेक्सिको में एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मैक्सिको सिटी में अज्ञात हमलावरों द्वारा लूटे जाने के बाद भारतीय नागरिक को गोली मारी गई, जिसमें एक अन्य घायल हो गया। भारतीय अधिकारियों ने अपने मैक्सिकन समकक्षों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया, हमलावरों ने भारतीय नागरिक से 10,000 अमेरिकी डॉलर लूट लिए। हमला करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। एल यूनिवर्सल अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मेक्सिको सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास से पैसे का लेन-देन किया था।

भारतीय दूतावास ने घटना पर खेद जताया

रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली लगने के कारण भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद दूसरे शख्स को मामूली चोटें आई और उसका वहीं घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर खेद जताया है और कहा है कि वे मृतक के परिवार के संपर्क में हैं और पूरा सहयोग दे रहे हैं।

दोषियों को पकड़ने की मांग

भारतीय दूतावास ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “एक बेहद अफसोसजनक और दिल दहला देने वाली घटना में मेक्सिको में रहने वाले एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दूतावास परिवार उनके परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद दे रहे हैं। हम जल्द से जल्द मैक्सिकन अधिकारियों से दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds