Site icon khabriram

अमीरों की लिस्ट में फिसले भारतीय धनकुबेर, गौतम अडानी की संपत्ति हुई आधी

नई दिल्ली : अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट का दौर जारी है। इस रिपोर्ट ने अडानी की संपत्ति को लगभग आधी कर दी है। इस कारण दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी को फिर नीचे फिसलना पड़ा है।

गौतम अडानी भारतीय धनकुबेर ने जितनी तेजी से सफलता के शिखर को छुआ उतनी ही तेजी से नीचे भी गिरे। अमरीका की एक रिसर्च फर्म और शॉट शेलिंग कंपनी की रिपोर्ट ने अडानी के आर्थिक साम्राज्य की चूलें हिला दी है। जनवरी लास्ट में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर में सुनामी आई है।

अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लगातार कमजोर हो रहे है। जिसका असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी देखने को मिल रही है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने से पहले दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे गौतम अडानी अब दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। 20 हजार करोड़ का एफपीओ वापस लेने के बाद भी अडानी की मुश्किलें थम नहीं रही है।

विपक्षी दलों का शोर, सुप्रीमकोर्ट में चल रही सुनवाई

भारत में विपक्षी दल अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर संसद से सड़क तक आवाज बुलंद कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। जहां देश की सर्वोच्च अदालत ने अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाने का फैसला दिया है। इन तमाम मुश्किलों के बीच अब अडानी को एक और झटका लगा है। अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी फिर नीचे की ओर फिसल गए हैं।

27 दिनों में अदानी संपत्ति हो गई आधी

सोमवार को गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट जारी करने वाली Bloomberg Billionaires Index में खिसककर 25वें स्थान पर पहुंच गए। 24 जनवरी को अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन बीते 27 दिनों में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कारण अडानी की संपत्ति लगभग आधी हो गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी इस समय 49.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 25वें सबसे अमीर व्यक्ति है।

83.6 बिलियन डालर की संपत्ति के साथ 11 वे नंबर पर मुकेश अम्बानी

रिपोर्ट के अनुसार बीते तीन दिन में अडानी की संपत्ति में करीब तीन अरब डॉलर की गिरावट आई है। पिछले मंगलवार को अडानी की कुल संपत्ति 52.4 अरब डॉलर थी। जो अब घटकर 49.1 अरब डॉलर हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को काफी पहले पीछे छोड़ चुके हैं। अब मुकेश अंबानी दुनिया में भारत के सबसे अमीर शख्स है। इस समय मुकेश अंबानी 83.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में 11वें स्थान है।

Exit mobile version