लॉगिन

एथलेटिक्स में भारत को दो और पदक, 10000 मीटर रेस में कार्तिक ने रजत और गुलवीर ने कांस्य जीता

Sports September 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
एथलेटिक्स में भारत को दो और पदक, 10000 मीटर रेस में कार्तिक ने रजत और गुलवीर ने कांस्य जीता

एथलेटिक्स में भारत को दो और पदक, 10000 मीटर रेस में कार्तिक ने रजत और गुलवीर ने कांस्य जीता

एशियाई खेलों का आज सातवां दिन है। छह दिन में भारत की झोली में कुल 33 पदक आए। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन और छठे दिन आठ पदक मिले। सातवें दिन भारत को एथलेटिक्स और शूटिंग में पदक मिल सकते हैं। आज तीन मुक्केबाज प्रीति, लवलीना और नरेंद्र ने अपने पदक पक्के कर लिए हैं। टेबल टेनिस में अहकिया और सुतीर्था ने भी पदक पक्का कर लिया है।

भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 10
रजतः 14
कांस्यः 14
कुलः 38

कार्तिक और गुलवीर ने रचा इतिहास

पुरुषों के 10000 मीटर रेस में भारत के कार्तिक और गुलवीर ने इतिहास रच दिया है। कार्तिक ने 28:15.38 की टाइमिंग के साथ रजत पदक और गुलवीर ने 28:17.21 की टाइमिंग के साथ कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने तीन पदक जीत लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था। इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 38 हो गई है।

टेबल टेनिस में ऐतिहासिक जीत

टेबल टेनिस में भारत की सुतीर्था और अहकिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय जोड़ी ने दुनिया की नंबर दो जोड़ी मेंग और यिडी को 11-5, 11-5, 5-11, 11-9 से हराया। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी का पदक भी पक्का हो चुका है।

भारत ने स्क्वैश में स्वर्ण जीता

स्क्वैश में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2014 के बाद भारतीय टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में यह पदक जीता है। भारत के लिए 25 साल के अभय सिंह ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और तनाव भरे हालात में शानदार प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। एशियाई खेलों में इस खेल में यह भारतीय टीम का सिर्फ दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2014 में भारत ने मलयेशिया को हराकर स्वर्ण जीता था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds