लॉगिन

भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक

Sports October 6, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक

भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक

हांगझोऊ  : : हांगझोई एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के विजेता से होगा। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए। टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।

भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल मैच में नौ विकेट से हराकर एशियाई खेल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान मैच के विजेता से होगा।

इस मैच में भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 96 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 24 रन जाकिर अली ने बनाए। परवेज हुसन ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ राकिबुल हसन (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बांग्लादेश के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। दो बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पांच बल्लेबाज सात से एक रन के स्कोर के बीच आउट हुए। भारत के लिए रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिले।

97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। चौथे ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन पहुंच गया। नौवें ओवर में तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी। भारत ने एक विकेट खोकर 9.2 ओवर में 97 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। तिलक वर्मा 26 गेंद में 55 और ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए एकमात्र विकेट रिपोन मोंडल ने लिया।

ऋतुराज-तिलक ने संभाली पारी

शून्य के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने पारी संभाली है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और टीम इंडिया आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही है। दोनों बल्लेबाज तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 67 रन है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds