लॉगिन

IND vs SA: कोहली के विराट रूप के बाद जडेजा का जलजला, टीम इंडिया की ‘सुनामी’ में बह गई ‘ताकतवर’ साउथ अफ्रीकी टीम

Sports November 5, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
IND vs SA: कोहली के विराट रूप के बाद जडेजा का जलजला, टीम इंडिया की ‘सुनामी’ में बह गई ‘ताकतवर’ साउथ अफ्रीकी टीम

IND vs SA: कोहली के विराट रूप के बाद जडेजा का जलजला, टीम इंडिया की ‘सुनामी’ में बह गई ‘ताकतवर’ साउथ अफ्रीकी टीम

कोलकाता। क्या ऑस्ट्रेलिया, क्या इंग्लैंड और अब क्या साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के सामने हर कोई फेल हो गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए हर टीम को रौंद रही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल से पहले अपनी आखिरी बड़ी चुनौती को भी बेहद आसानी से पार कर लिया. कोलकाता में रविवार 5 नवंबर को हुए मुकाबले में विराट कोहली के ऐतिहासिक 49वें शतक के बाद रवींद्र जडेजा की घातक स्पिन के दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में अपना पहला स्थान पक्का कर लिया.

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मुकाबला खेला गया। जहां टीम इंडिया ने यह मैच 243 रनों से जीत लिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 327 रनों का लक्ष्य दिया था। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 83 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार 8वीं जीत भी दर्ज कर ली है। भारत की जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा। उन्होंने इस मुकाबले में शानदार शतक लगाया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।

 

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds