लॉगिन

IND vs AUS Final: ये 4 ‘लोकल बॉय’ लिखेंगे आज भारत की किस्मत, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की खैर नहीं!

Sports November 19, 2023 रिपोर्टर: shailesh
IND vs AUS Final: ये 4 ‘लोकल बॉय’ लिखेंगे आज भारत की किस्मत, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की खैर नहीं!

IND vs AUS Final: ये 4 ‘लोकल बॉय’ लिखेंगे आज भारत की किस्मत, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की खैर नहीं!

नई दिल्ली आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में अहमदाबाद के चार लोक बॉय कंगारू टीम से 20 साल पुराना इंतकाम लेने मैदान पर उतरेंगे। ये तीनों ही खिलाड़ी टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

शमी के आगे ऑस्ट्रेलिया होगी शामत

विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम की मोहम्मद शमी के खिलाफ शामत आने वाली है। वैसे तो शमी बंगाल के लिए घेरलू क्रिकेट खेलते हैं लेकिन आईपीएल में वह गुजरात के सितारे हैं। ऐसे में फाइनल में शमी लोकल बॉय के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। शमी टूर्नामेंट में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

रविंद्र जडेजा करेंगे अपनी फिरकी से कमाल

रविंद्र जडेजा गुजरात के रहने वाले हैं। अहमदाबाद में जडेजा को खेलने का अनुभव भी बहुत है। ऐसे में फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को वह नाक में दम कर के रख देंगे।

यॉर्कर किंग के आगे बेबस होंगे ऑस्ट्रेलियाई

यॉर्कर के किंग के नाम से मशहूर जसप्रीत बुमराह भी फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाल मचाने वाले हैं। बुमराह भी यहां के लोकल बॉय हैं। वह गुजरात के रहने वाले हैं और उन्हें अहमदाबाद के पिच खेलने का भी अच्छा खासा अनुभव है।

टीम इंडिया के प्रिंस भी हैं लोकल बॉय

शुभमन गिल भी अहमदाबाद के लोकल बॉय हैं। पंजाब का यह खिलाड़ी आईपीएल में गुजरात टाइंट्स की जान हैं और उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने का भी बेहतरीन अनुभव है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds