Site icon khabriram

शुरुआती रुझान में भाजपा ने छह सीटों पर बनाई बढ़त, रायपुर से बृजमोहन आगे, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर आगे

brijmohan aage

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल ने बनाई बढ़त

दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से पहली राउंड की गिनती में 4643 मतों से आगे चल रहे हैं l विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से भी बढ़त बनाई हुई है।

रायपुर, दुर्ग में भाजपा आगे

छत्‍तीसगढ़ में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल आगे चल रहे हैं।

कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर आगे

कांकेर लोकसभा सीट से शुरुआती रुझान में कांग्रेस के प्रत्‍याशी बीरेश ठाकुर आगे चल रहे हैं। बीरेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के भोजराज नाग से है।

मतगणना स्थल पहुंचे एसपी

दुर्ग लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के शंकराचार्य कालेज मतगणना स्थल में एसपी जितेन्द्र शुक्ला अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे हैं।

रायपुर से भाजपा आगे, बृजमोहन ने बनाई बढ़त

रायपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा आगे चल रही है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से पहले राउंड में बृजमोहन अग्रवाल बढ़त बनाएं हुए हैं।

Exit mobile version