लॉगिन

छत्तीसगढ़ में एसआईआर के पहले चरण में गलत जानकारी से कटे 19 लाख नाम, इनमें 12 लाख महिला वोटर्स

Chhattisgarh December 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में एसआईआर के पहले चरण में गलत जानकारी से कटे 19 लाख नाम, इनमें 12 लाख महिला वोटर्स

छत्तीसगढ़ में एसआईआर के पहले चरण में गलत जानकारी से कटे 19 लाख नाम, इनमें 12 लाख महिला वोटर्स

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन में राज्य के 27 वोटर्स के नाम काटे गए हैं. इनमें गलत जानकारी और गलत एंट्री की वजह से 19 लाख नाम हटाए गए हैं. इसमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की 12 लाख है.

शादी की वजह से कटे नाम

दरअसल, एसआईआर फॉर्म भरने में गलती और बीएलओ द्वारा लापरवाही के कारण भी नाम कटे हैं. इसके साथ ही शिफ्टिंग के कारण भी नाम कटे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक महिला वोटर्स के सबसे ज्यादा नाम कटने की वजह शादी है. इस वजह से महिलाओं के नाम कटे हैं.

एसआईआर फॉर्म मिली ढेरों गलतियां

मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म में ढेरों गलतियां पाई गई हैं. कई वोटर्स के पते बदल जाने के बाद भी दस्तावेज पुराना ही लगाए गए हैं. कई लोगों ने फॉर्म भरने भी ही गलतियां की हैं.

एक ही प्रमाण के कई वोटर्स

बीएलओ का कहना है कि गुढियारी क्षेत्र में एक महिला वोटर्स ने नाम जुड़वाने फॉर्म जमा किया था. जब फॉर्म को ऑनलाइन किया गया, तो सिस्टम में उसी नाम से पहले से एक मतदाता और रजिस्टर्ड मिला. जांच में पाया गया कि दोनों महिला वोटर्स के नाम और पति का नाम एक जैसा ही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds