5 साल में सेंसर बोर्ड को ‘घपा घप’ से हो गई दिक्‍कत, Satyaprem Ki Katha में ‘चेलियां’ भी बन गईं ‘सहेलियां’

मुंबई : ‘सत्यप्रेम की कथा’ फाइनली आज 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीजी हो गई है। फिल्म को दर्शकों से काफी उम्मीदें भी हैं। इस फिल्म में लीड स्टार्स कियारा आड़वाणी और कार्तिक आर्यन हैं, जिन्होंने पिछले साल ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ दी थी। इसलिए भी फैन्स और इंडस्ट्री को उम्मीदे हैं कि लोगों को ‘सत्यप्रेम की कथा’ जरूर पसंद आएगी।

24 जून को खबर आई कि Central Board of Film Certification से इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला। खबर है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म से कुछ डायलॉग कट करवाया है, जिसमें से एक शब्द ‘ घपा घप’ भी है। याद दिला दें कि यही शब्द फिल्म ‘संजू’ में भी सुनने को मिला था, जो खूब चर्चा में रहा था।

बॉलीवुड हंगामा के हाथ कट लिस्ट लगी है। इसमें बताया गया है कि सेंसर सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने इसमें 7 बदलाव की डिमांड की थी। एग्जामनिंग कमिटी ने जिन शब्दों को बदलने को कहा था उनमें ‘चेलियां’ को ‘सहेलियां’ करने को कहा था। फिल्म के गाने ‘गुज्जू पटाखा’ की लाइन ‘राधे की चेलियां’ थीं। ‘एक शॉट’ शब्द भी उन्हें ठीक नहीं लगा, जिसे बदलकर ‘एक बार’ करने को कहा गया। हालांकि, इन शब्दों का ऑरिजनल फॉर्म में ट्रेलर में देखा जा सकता है।

फिल्म में इस्तेमाल ‘घपा घप’ को म्यूट किया गया

फिल्म में इस्तेमाल ‘घपा घप’ को म्यूट कर दिया गया है, जिसमें पूरी लाइन इस तरह थी- उसके पहले तो दोनों घपा घप…। ये डायलॉग फिल्म ‘संजू’ में भी सुनने को मिला था, जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल का किरदार ये डायलॉग मारता दिखा था, जो इंटीमेट के लिए एक स्लैंग वर्ड की तरह इस्तेमाल किया गया। जी हां, हैरानी वाली बात ये है कि उस वक्त CBFC ने U/A सर्टिफिकेट देते हुए फिल्म को इस डायलॉग के साथ पररमिशन भी दे दी थी।

फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में भी ‘घपा घप’ डायलॉग का इस्तेमाल

मजेदार बात ये है कि हाल ही में 26 मई को रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में भी ‘घपा घप’ डायलॉग का इस्तेमाल हुआ था, जिसे सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds