राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक नहीं कराया केवायसी तो नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

रायपुर  : छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारियों के लिए जरूरी खबर है. जहां राशन कार्ड धारियों से अपील की गई है, कि वे 30 सितंबर तक केवायसी का काम पूरा करा लें. जो लोग केवाईसी नहीं कराएंगे उनका राशन बंद भी किया जा सकता है.

राशन कार्ड धारक 30 सितंबर तक करा लें केवायसी

केंद्र सरकार के निर्देशों पर राज्यभर में राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है. राजधानी रायपुर में बीपीएल और एपीएल के 2 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हैं. इसमें अभी भी करीब 20 फीसदी लोगों ने अपना सत्यापन नहीं कराया है. ऐसे लोगों को बार-बार सूचना देने के साथ ही चेतावनी भी दी गई है. इसके बावजूद लोग सत्यापन कराने नहीं आ रहे हैं.

केवायसी नहीं कराया तो नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

राशन दुकानदारों से कहा गया है जिन लोगों का अब तक सत्यापन नहीं हुआ है, उनके घर जाकर उन्हें सत्यापन के लिए बुलाएं. ऐसे सभी लोगों को बताया जाए कि एक तय समय के बाद केवाईसी के बिना राशन नहीं मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds