लॉगिन

मिडिल ईस्ट तनाव का असर! रायपुर में ड्राई फ्रूट 30 फीसदी तक महंगे, मोबाइल के दाम में भी 5000 रुपये का इजाफा

Chhattisgarh April 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मिडिल ईस्ट तनाव का असर! रायपुर में ड्राई फ्रूट 30 फीसदी तक महंगे, मोबाइल के दाम में भी 5000 रुपये का इजाफा

मिडिल ईस्ट तनाव का असर! रायपुर में ड्राई फ्रूट 30 फीसदी तक महंगे, मोबाइल के दाम में भी 5000 रुपये का इजाफा

रायपुर : मिडिल ईस्ट तनाव का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही खींचतान का प्रभाव दिखाई देने लगा है. राजधानी रायपुर में ड्राई फ्रूट्स के दाम में 30 फीसदी का इजाफा हो गया है. इस वजह से मिठाइयों की कीमत भी बढ़ गई है. 50 से 500 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.

सप्लाई चेन पर असर

खाड़ी देशों में तनाव की वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है.

ईरान, कुवैत, अफगानिस्तान, कैलिफोर्निया, वियतनाम और कतर से आयात किए जाने वाले सूखे मेवों पर असर पड़ा है.

कीमतों में तेज उछाल देखा गया है.

ये मेवे हुए महंगे – काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, अखरोट आदि.

लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ने के कारण ऑटोमोबाइल, पेट्रोकेमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और तेल 2 से 30 फीसदी तक महंगा हुआ है.

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर असर

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ा है.

कच्चे माल की कमी की वजह से ऑटो पार्ट्स की कीमतों में 10 से 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला है.

लुब्रिकेट ऑइल भी 50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.

जहां टू व्हीलर्स 500 से 1500 रुपये और कारों पर 5000 से 50000 रुपये का इजाफा हुआ है.

इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 10 फीसदी तक महंगे

इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 5 से 10 फीसदी महंगे हो गए हैं.

10 से 20 हजार रुपये वाले मोबाइल एक-तीन हजार और 50 हजार से ऊपर के मोबाइल 5000 रुपये तक महंगे हो गए हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds