लॉगिन

यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे आईजी रतनलाल डांगी को राज्य पुलिस अकादमी से हटाया गया, पीएचक्यू  हुए अटैच

Chhattisgarh November 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे आईजी रतनलाल डांगी को राज्य पुलिस अकादमी से हटाया गया, पीएचक्यू  हुए अटैच

यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे आईजी रतनलाल डांगी को राज्य पुलिस अकादमी से हटाया गया, पीएचक्यू  हुए अटैच

रायपुर : यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में पोस्टेड आईजी रतनलाल डांगी को उनके पद से हटा दिया गया है. डांगी को पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है. डांगी पर एसआई की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

राज्य पुलिस अकादमी से हटाए गए आईजी रतनलाल डांगी

छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में पोस्टेड आईजी रतनलाल डांगी को उनके पद से हटा दिया गया है. इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी किया है. आईजी रतनलाल डांगी की जगह सीनियर IPS अजय यादव को जिम्मेदारी सौंपी है. अजय यादव नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में थे, जो अब पुलिस अकादमी चंदखुरी में निदेशक के रूप में सेवाएं देंगे.

एसआई की पत्नी ने लगाए थे आरोप

दरअसल एसआई की पत्नी ने उन पर प्रताड़ना और शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है. वहीं, आईपीएस रतनलाल डांगी ने भी ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

साल 2017 में हुई थी मुलाकात

अधिकारी रतनलाल डांगी 2003 बैच के आईपीएस हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया है कि साल 2017 में उसकी मुलाकात रतनलाल डांगी से कोरबा में हुई थी. तब आईपीएस डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे.

पहले सोशल मीडिया पर बातचीत हुई. इसके बाद जब आईजी डांगी दंतेवाड़ा में पदस्थ थे तो वह वीडियो कॉल के जरिए उन्हें योग सिखाती थी. बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से महिला को परेशान करना शुरू किया. इसके बाद बिलासपुर में जब आईजी के पद पर पदस्थ हुए तो उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds