Site icon khabriram

कंगाली से मुक्ति पाना है तो होलिका दहन पर करें ये उपाय

aarthik tangi

हर व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आती है और उससे वह छुटकारा पाने की पूरी कोशिश करता है। ऐसे में होली का त्योहार इसके लिए बेहतर अवसर होता है। होली का त्योहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इस माह की पूर्णिमा तिथि को होली मनाने से पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, होली पर्व पर होलिका दहन के दौरान कुछ उपायों को आजमाकर वह आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकता है।

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन वाली रात में 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने के बाद पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा भी जरूर करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

लाल कपड़े में रखें होली की राख

होलिका दहन के बाद दूसरे दिन होली की ठंडी आग को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है। धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है। फिजूलखर्ची भी नहीं होती है।

धन लाभ के लिए करें ये काम

होलिका दहन की रात को ही धन लाभ पाने के लिए ‘ओम नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। रुके हुए काम जल्द पूरे होने लगते हैं। इसके अलावा होली की रात को कौड़ी और गोमती चक्र अपने ऊपर से 7 बार उतारकर होलिका की आग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

Exit mobile version