दुर्घटना से बचना है तो वाहन में हमेशा लगाएं ये रत्न

रत्न ज्योतिष में अलग-अलग रत्नों के अलग-अलग प्रभाव बताएं गए हैं। लग्न कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी भी जातक को रत्न धारण करने का सुझाव दिया जाता है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही रत्नों के शुभ व अशुभ प्रभाव होते हैं। यहां आपको एमेथिस्ट रत्न के बारे में बता रहे है, जिसके धारण करने के साथ ही आप अपने वाहन में भी रख सकते हैं।

वाहन दुर्घटना से बचाता है एमेथिस्ट

ज्योतिष मान्यता है कि एमेथिस्ट रत्न वाहन दुर्घटना की आशंका कम कर देता है। एमेथिस्ट पिरामिड को कार के स्टीयरिंग व स्कूटर के हैंडल पर लगा देने से यह दुर्घटनाओं से रक्षा करता है। अच्छे परिणामों के लिए एक माला या कुंडल गले में धारण कर सकते हैं।

दाम्पत्य सुख के लिए एमेथिस्ट

एमेथिस्ट धारण करने से सुखी दामपत्य जीवन प्राप्त होता है। दम्पत्ति को चरित्र- गठन में सहायता करता है। इसे धारण करने से व्यक्ति का नैतिक पतन नहीं होता है। मन में दुर्भावनाएं कम करता है। कामवासना का दमन करता है। सेक्स सम्बन्धी रुचि जाग्रत करता है। एमेथिस्ट को पानी में रखकर पीने से नपुंसकता दूर होती है।

रक्तचाप की रामबाण औषधि है एमेथिस्ट

यदि रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति एमेथिस्ट की माला, पेंडल व हाथ में ब्रेसलेट धारण करता है तो उसे 10-12 दिनों में निश्चित ही रक्तचाप को नियमित करने में काफी मदद मिलती है। हृदय रोग होने की संभावना भी कम हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds