Site icon khabriram

घर या ऑफिस में सुख-समृद्धि चाहिए तो अपनाए फेंगशुई के ये टिप्स

हर व्यक्ति अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहता है और इसके लिए वह तरह-तरह का प्रयास करता रहता हैं। फेंगशुई टिप्स के माध्यम से आप अपने जीवन को बेहतर और समृद्ध बना सकते हैं। फेंगशुई दो शब्दों फेंग और शुई से मिलकर बना है, जिसमे फेंग का अर्थ है हवा तथा शुई का अर्थ है पानी है। घर में हवा और पानी शुद्ध हो तो सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। फेंगशुई की वस्तुएं नकारात्मक प्रभाव को रोकने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती हैं। इस आर्टिकल में हम फेंगशुई के कुछ उपाय के बारे में जानेंगे।

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को शुभ माना गया है। यह सुख, समृद्धि और सम्पन्नता का प्रतीक है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति अलग-अलग तरह की होती हैं। आप लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखेंगे, तो सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इससे घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।

कछुआ

घर में यदि किसी भी धातु का बना कछुआ आप रखते हैं, तो यह कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घर में या ऑफिस में टेबल पर कछुआ अवश्य रखते हैं। इससे आपके आस-पास सकारात्मक माहौल बना रहता है।

चाइनीज सिक्के

फेंगशुई में चीनी सिक्कों का बड़ा महत्व बताया गया है। घर में चीनी सिक्के रखने से धन की प्राप्ति होती है और नए रास्ते भी खुलते हैं। इसके अलावा फिजूल खर्च पर रोक लगती है। इन सिक्कों से घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है और दरिद्रता भी दूर होती है।

विंड चाइम

फेंगशुई के अनुसार घर में विंड चाइम लगाने पर सकारात्मकता का वातावरण बना रहता है। हवा चलती है, तो इसकी जो धुन या आवाज गूंजती तो वह घर में पॉजिटिव एनर्जी पैदा करती है। विंड चाइम का फेंगशुई में विशेष महत्व है। विंड चाइम को घर के प्रवेश द्वार और बालकनी में लगाने से नकारात्मक का प्रवेश नहीं होता है। फेंगशुई में विंड चाइम का बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना गया है।

Exit mobile version