Site icon khabriram

अगर सुबह के समय दिख जाए मोर पंख, तो समझ जाइए आपके जीवन में होने वाली है कोई बड़ी घटना

mor pankh

मोर पंख वास्तु में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मोर पंख रखने से व्यक्ति को वास्तु दोष के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। वहीं, इसे लेकर कुछ खास बातें भी वास्तु शास्त्र में बताई गई है। अगर आपको सुबह-सुबह मोर का पंख दिख जाए तो यह आपके लिए एक खास संकेत हो सकता है।

सुबह मोर पंख दिखना

अगर आपको सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाए, तो यह एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। इसके अलावा अगर आपको सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाए, तो आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है।

ऑफिस जाते समय मोर पंख दिखना

अगर ऑफिस जाने वाले व्यक्ति को सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाए, तो यह भी एक बहुत ही खास संकेत है। इसका मतलब है कि आप कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपकी लंबे समय से चल रही कोई मनोकामना पूरी होगी।

जरूर करें ये काम

अगर आपको राह चलते मोर पंख दिख जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे उठाएं, साफ करें और अपने साथ ले जाएं। इस मोर पंख को आप घर की पूर्व दिशा में रख सकते हैं या दीवार पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशहाली बनी रहती है।

Exit mobile version