विवाह में हो रही है देरी, तो मीन राशि के जातक जरूर करें ये उपाय

सुख का कारक शुक्र लड़कों के विवाह का भी कारक माना जाता है। जिन लड़कों या जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उनकी शादी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है। वहीं, शुक्र के कमजोर होने पर न केवल परेशानियां आती हैं, बल्कि विवाह में भी देरी होती है। शुक्र अस्त होने पर भी विवाह में बाधाएं आती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, सुख का कारक शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। अगर आपकी राशि मीन है, तो शीघ्र विवाह के लिए ये उपाय जरूर अपनाएं।
शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय
अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन पानी में इलायची मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को करने से विवाह के योग बनते हैं। साथ ही परेशानियां कम होती हैं।
अगर आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो हर शुक्रवार को मंदिर जाएं और आदिशक्ति मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कुंवारे लड़कों की शादी की संभावना बढ़ जाती है।
ज्योतिषियों के अनुसार, महादेव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। हर सोमवार और शुक्रवार को भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। आप इस दिन आर्थिक स्थिति के अनुसार, भगवान शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं। मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें।
मीन राशि का स्वामी बृहस्पति और देवता भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। हर गुरुवार को भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं।