CG : आमदई माइंस में आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आने से एक मजदुर घायल

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के आमदई माइंस में आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर मुनेश पटेल घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली

वहीं नारायणपुर जिले में ही जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ। जवानों ने अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों को कई जगहों पर घेर लिया। डीआरजी, एसटीएफ की टीम और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

जवानों की सर्चिंग जारी

बता दें कि, सुबह से ही जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। उन्होंने अबूझमाड़ के बीहड़ जंगलों में अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ में 2 महिला सहित 7 नक्सली मारे गए। एरिया सर्चिंग में उनके शव बरामद किए गए हैं। वहीं उनके डेरे से एक AK 47 सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में जवानों का सर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds